एडिटर , भारत न्यूज लाइव
हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार से अंग्रेजी शराब की 10 पेटियाँ बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
मंगलवार सुबह खड़खड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी और कांस्टेबल राकेश नेगी व कबीर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध कार दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक कार मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को घेराबंदी कर रोक लिया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार, निवासी राम एनक्लेव, जगजीतपुर कनखल, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


