
एडिटर , भारत न्यूज लाइव
रुड़की। आईआईटी रुड़की के छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रकोष्ठ (एससीएसपी) में 25.62 लाख रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में संस्थान के कुलसचिव प्रशांत गर्ग ने प्रोजेक्टर पद पर तैनात महिला कर्मचारी सीमा शुक्ला को उनके पद से हटा दिया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जांच के अनुसार, यह खुलासा हुआ कि सीमा शुक्ला ने यह रकम अपने परिजनों के बैंक खातों में स्थानांतरित की थी। कुलसचिव को एससीएसपी के अध्यक्ष ने सूचना दी थी कि प्रकोष्ठ में वित्तीय अनियमितताओं के संदेह के कारण जांच समिति गठित की जाए।
इस पर एक दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने गहन जांच के बाद पाया कि प्रकोष्ठ की आधिकारिक ईमेल से 23 मई 2023 और 5 अक्टूबर 2023 को छात्रों को संदेश भेजे गए थे, जिसमें उनसे छात्रवृत्ति की रकम जमा करने के लिए कहा गया था।
इस ईमेल का लॉगिन और पासवर्ड महिला कर्मचारी के पास था, जो प्रोजेक्टर के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



