
भारत न्यूज लाइव
रुड़की: रुड़की में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की ओर से एक बड़ी कार्यवाही सामने आई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सूचना मिलने पर टीम ने औचक छापेमारी की। ग्राम टोडा कल्याणपुर में खेत से मिट्टी उठाते हुए एक ट्रैक्टर मय लोडर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन करते पाया गया, जिन्हें तुरंत सीज कर दिया गया। पकड़े गए वाहनों को यातायात पुलिस चौकी, निकट बोट क्लब के सुपुर्द किया गया है।

तहसीलदार विकास अवस्थी की अगुवाई में राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत और लेखपाल पीयूष नौटियाल भी इस कार्रवाई का हिस्सा रहे। ग्राम कान्हपुर से भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध मिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे तहसीलदार आवास पर जब्त कर खड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्यवाही जारी रखने का आश्वासन दिया है।


