उत्तराखंडझबरेडारुड़कीहरिद्वार

इकबालपुर शुगर मिल में बड़ा घोटाला: C.B.C.I.D. और झबरेड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दो गिरफ्तार, तीन अभी फरार

भारत न्यूज लाइव

झबरेड़ा – C.B.C.I.D. और थाना झबरेड़ा पुलिस ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर और अकाउंट मैनेजर की गिरफ्तारी हुई है। मामले में पी.एन.बी. इकबालपुर के तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2008 से 2020 तक ईकबालपुर क्षेत्र के असली किसानों और मजदूरों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से करोड़ों रुपये के को-ऑपरेटिव लोन लिए गए। इन लोन के बारे में किसान और मजदूर अनजान थे, और उन्हें इसका पता तब चला जब बैंक ने लोन की किस्त न भरने पर नोटिस भेजे। सरल जीवन व्यतीत करने वाले किसानों और मजदूरों के लिए यह किसी बड़े सदमे से कम नहीं था।

इस गंभीर धोखाधड़ी का मामला उजागर होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना झबरेड़ा में 19 अप्रैल 2021 को मु.अ.सं. -144/2021 , धारा 420 तथा 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आगे विवेचना के दौरान धारा 467, 468 तथा 471 IPC जोड़ी गईं। इसके बाद, मामले की जांच सी.बी.सी.आई.डी. (आर्थिक अपराध शाखा) देहरादून को सौंपी गई।

2 नवंबर 2024 को झबरेड़ा पुलिस ने आरोपी उमेश शर्मा (तत्कालीन अकाउंट मैनेजर) और पवन ढींगरा (तत्कालीन केन मैनेजर) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। तीन अन्य आरोपी, जिनमें तत्कालीन बैंक मैनेजर भी शामिल हैं, अब भी फरार हैं। स्थानीय किसानों ने इस कार्यवाही का स्वागत किया है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में C.B.C.I.D. देहरादून के निरीक्षक वी.पी. थपलियाल, झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *