उत्तराखंडपिथौरागढ़
Trending

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पिथौरागढ़ में मजदूरों ने रैली निकालकर जताई एकता, नगर निगम अध्यक्ष ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

भारत न्यूज़ लाइव

पिथौरागढ़ l 01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी) से संबद्ध भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ उत्तराखण्ड की जिला इकाई पिथौरागढ़ एवं श्रम संविदा सहकारी समिति लिमिटेड पिथौरागढ़ द्वारा संयुक्त रूप से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सित्थाम, एम.ओ.यू., बस स्टेशन, गुप्ता तिराहा होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची, जहां एक विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम राम ने की। कार्यक्रम में नगर निगम की अध्यक्षा श्रीमती कल्पना देवलाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव प्रीती थापा द्वारा किया गया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी और जिलाध्यक्ष प्रेम राम ने मजदूरों की विभिन्न समस्याएं नगर निगम अध्यक्ष के समक्ष रखीं। मुख्य अतिथि कल्पना देवलाल ने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में जो भी संभव होगा, वह मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगी।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी और आश्वासन दिया कि वे सदैव मजदूरों के साथ खड़ी रहेंगी। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष गीता वर्मा, जिला महासचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष रामीराम, मीडिया प्रभारी संजय लोहिया, नगर अध्यक्ष मोबीन, महिला मोर्चा से गीता मेहरा, सुनीता सिस्थाल सहित पूरनलाल वर्मा, विजेन्द्र, मुन्ना, प्रभु चौधरी, मंगल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *