
नवीन चन्द्र कुरील ( चीफ एडिटर , भारत न्यूज़ लाइव )
चंपावत । जिले के कोलीढेक में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर अपनी जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम के दौरान टूटी नालियां एवं सड़कें, पेंशन, फसल सुरक्षा हेतु तारबाड़, पेयजल आपूर्ति, राशन कार्ड, खेल मैदान निर्माण सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल जवाब तलब किया गया। कार्यक्रम में प्राप्त 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम स्थल पर 28 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। वहीं श्रम विभाग द्वारा पात्र निर्माण श्रमिकों को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की पंजीकरण पासबुक प्रदान की गई।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री माननीया रेखा आर्य ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता का विश्वास ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का मूल आधार है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, जिला महामंत्री श्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष श्री गिरीश कुंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हिमेश कलखुड़िया, श्री सुभाष बगोली, ब्लॉक प्रमुख श्री महेंद्र ढेक, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट श्रीमती सीमा आर्या तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



