उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनई टिहरी
Trending

टिहरी में SSP आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, 22 पुलिस कर्मी सम्मानित l

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव

टिहरी। 21 नवंबर को पुलिस लाइन चंबा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जनपद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गोष्ठी की शुरुआत में SSP ने पुलिस कर्मियों के कार्य, अनुशासन, जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनपद की चुनौतियों, उपलब्धियों और सुधार योग्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को SSP अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी पुलिस विभाग की धरोहर हैं और यह सम्मान न सिर्फ उन्हें प्रोत्साहित करेगा बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा को मजबूत बनाने के लिए SSP ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। सभी थानाध्यक्षों को अज्ञात शवों की पहचान अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री में शामिल व्यक्तियों पर NDPS Act के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती बरतते हुए वाहन चेकिंग बढ़ाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साइबर सेल को साइबर फ्रॉड के मामलों का त्वरित निस्तारण करने और पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Read Also : UKMSSB ने नर्सिंग ऑफिसर के 587 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *