उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

उत्तराखंड: आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम को जान से मारने की धमकी, ऊर्जा विभाग के टेंडर से जुड़ा मामला

नवीन चन्द्र कुरील (चीफ एडीटर , भारत न्यूज लाइव )

देहरादून । उत्तराखंड में ऊर्जा और आवास सचिव, आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम को उनके कार्यालय में जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बॉबी पंवार नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पहुंचा और मीनाक्षी सुंदरम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा।

आईएएस अधिकारी ने तत्काल अपने निजी सचिवों को बुलाया। जब निजी सचिवों ने युवकों को बाहर जाने के लिए कहा, तो युवकों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, बॉबी पंवार ऊर्जा विभाग के एक टेंडर को अपने परिचित के नाम पर दिलवाना चाहता था और इसके लिए मीनाक्षी सुंदरम पर दबाव बना रहा था। मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि जब उन्होंने यह मांग अस्वीकार कर दी, तो बॉबी गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है । शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *