
एडिटर , भारत न्यूज लाइव
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी नियमावली का अंतिम मसौदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है। शुक्रवार, 18 अक्तूबर को इस मसौदे को सीएम धामी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान न्याय और अवसर प्रदान करना है।
हाल ही में सीएम धामी ने घोषणा की थी कि उत्तराखंड सरकार 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर यूसीसी लागू करने की योजना बना रही है। अब जब विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का अंतिम मसौदा सौंप दिया है, तो संभावना है कि 9 नवंबर को इसे आधिकारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा।
यूसीसी के माध्यम से विभिन्न कानूनी और सामाजिक व्यवस्थाओं में समानता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू हो सके।


