उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड शासन ने विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों से छात्रसंघ चुनावों पर मांगा स्पष्टीकरण, नोटिस जारी

एडिटर , भारत न्यूज़ लाइव

उत्तराखंड l राज्य सरकार ने 23 अप्रैल 2024 को एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था, जिसमें निर्देश दिया गया था कि छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर 2024 तक कराए जाएं। इसके बावजूद, विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय पर चुनाव आयोजित नहीं किए और न ही शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इस स्थिति को देखते हुए, शासन ने निदेशक उच्च शिक्षा और चार विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों से एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

अनुसचिव दीपक कुमार ने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल; सोबनसिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा; श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय, चंबा, टिहरी; और दून विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलसचिवों को नोटिस जारी किया है। छात्रसंघ चुनाव न कराने के कारण विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र आंदोलनरत हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लिंगदोह समिति की सिफारिशों में भी समय पर चुनाव कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

गंभीरता से लेते हुए शासन ने स्पष्टीकरण मांगा है। यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता, तो शासन ने नियमसंगत कार्रवाई की चेतावनी दी है। शासन का मानना है कि छात्र संघ चुनाव समय पर कराना उसकी जिम्मेदारी है, और इस दिशा में अगला कदम स्पष्टीकरण के आधार पर उठाया जाएगा।

राज्य सरकार ने पहले ही छात्र संघ चुनाव समय पर कराने के आदेश जारी किए हैं, जिसका पालन कराने का दायित्व शासन का है। पालन का कार्य उच्च शिक्षा निदेशालय और विश्वविद्यालय प्रशासन का है। दोनों का स्पष्टीकरण आने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *