उत्तराखंडदेशरुड़कीहरिद्वारहरिद्वार

आईआईटी रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

मेश के खाने में चूहों का वीडियो वायरल

एडिटर, भारत न्यूज लाइव

रुड़की: 18 अक्टूबर को उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग ने आईआईटी रुड़की के राधा कृष्ण भवन की मेस में छापा मारा। यह कार्रवाई चूहों के खाने में उछलने का वीडियो वायरल होने के बाद की गई।

छात्रों का हंगामा

17 अक्टूबर को जब छात्र मेस में भोजन के लिए पहुंचे, तो चूहों को देख कर भड़क गए। इस पर छात्रों और मेस के कर्मचारियों के बीच बहस हुई, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।

सैंपल की जांच

खाद्य सुरक्षा टीम ने मेस से खाने और अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

चूहों से निपटने की योजना

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आईआईटी के विशेषज्ञों की मदद से चूहों को हटाने के लिए विशेष ट्रैकर लगाए जाएंगे। संस्थान को इस समस्या से निपटने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *