उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनई टिहरी
Trending

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर टिहरी में प्रभात फेरी का आयोजन

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव

नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, नगर पालिका, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

प्रभात फेरी का शुभारंभ गणेश चौक से किया गया, जो गीता भवन बौराड़ी तक निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ “जय उत्तराखंड” और “शहीदों को नमन” जैसे जोशीले नारे लगाते हुए उत्साह और उमंग से भागीदारी की।

साईं चौक पहुंचकर जनपद के शहीद उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को मिष्ठान वितरित कर उनके उत्साह की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *