उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनई टिहरी
Trending

वीरोंखाल में सड़क दुर्घटना: आरएसएस विभाग कार्यवाह संजय काकल का निधन l

विक्रम सिंह कठैत ( एडिटर) ,भारत न्यूज़ लाइव

पौड़ी गढ़वाल l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पौड़ी विभाग कार्यवाह श्री संजय जी काकल का सायं वीरोंखाल के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे ‘गृह संपर्क अभियान’ का अपना प्रवास पूर्ण कर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे पूरे संघ परिवार में शोक की लहर है।

श्री संजय काकल संघ के सक्रिय, समर्पित और प्रेरणादायी कार्यकर्ताओं में से एक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आकस्मिक निधन से पौड़ी विभाग सहित सम्पूर्ण संघ परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

भाजपा नेता एवं पूर्व सदस्य, राज्य योजना आयोग, उत्तराखंड सरकार श्री जयसिंह कठैत ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह संघ परिवार के लिए अत्यंत दुःखद क्षण है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों व कार्यकर्ताओं को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

🕉️ शांति शांति शांति

Read Also : http://जमीनी नेता सुनील प्रसाद ने किया नामांकन, सड़कों व स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार का वादा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *